Punjab Kesari MP ads

सिंगरौली शराब दुकान में लूट! MRP से अधिक कीमत वसूलते पकड़े गए कर्मचारी

Monday, Apr 06, 2026-11:55 AM (IST)

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई शराब दुकानें खुलते ही ठेकेदार ने  मनमानी शुरू कर दी है. जिले की देवसर समदा स्थित शराब दुकान में ग्राहकों से MRP से अधिक कीमत वसूलने के दो वीडियो सामने आए हैं जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं.

पहला वीडियो 3 अप्रैल का है.जिसमें समदा स्थित शराब दुकान में ग्राहक से देसी प्लेन मदिरा की 180 ML बॉटल में 15 रुपए अधिक वसूले गए. इसका अधिकतम विक्रय मूल्य 75 रुपए था जबकि दुकानदार ने ग्राहक से 90 रुपए ले लिए.

PunjabKesariदूसरा वीडियो 5 अप्रैल का है. जिसमें बताया गया है कि देसी मसाला मदिरा की बॉटल में 106 MRP के स्थान पर 120 रुपए ग्राहक से लिए गए.ठेकदार द्वारा इस मनमानी वसूली का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

ठेकदारों की इस मनमानी को लेकर अब आबकारी विभाग की एक महिला SI की कार्यप्रणाली भी सवालों में है.बताया जा रहा है कि SI मैडम का कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में भ्रमण भी हुआ था.वीडियो सामने आने के बाद चर्चा है कि इस भ्रमण के दौरान मैडम ने ही ठेकेदार को अवैध वसूली की हरी झंडी दी है. हालांकि जिला आबकारी अधिकारी से इस मामले में जांच और उचित कार्यवाही की मांग की गई है.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News