Punjab Kesari MP ads

सिंगरौली चितरंगी बस स्टैंड में 89 लाख का भ्रष्टाचार! कांग्रेस नेता ने राज्यमंत्री पर सवाल खड़े किए”

Friday, Mar 27, 2026-09:09 PM (IST)

सिंगरौली। (अंबुज तिवारी) मध्य प्रदेश के सिंगरौली में विधानसभा क्षेत्र चितरंगी में 89 लाख रुपये की लागत से बने बस स्टैंड के निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

अशोक सिंह पैगाम ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह के क्षेत्र में निर्माण हुए इस बस स्टैंड में भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बिना माननीय के संज्ञान के संभव नहीं था।

इस मामले को लेकर अशोक सिंह पैगाम ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने बस स्टैंड का हाल दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें निर्माण की वास्तविक स्थिति सामने आई है। अशोक सिंह पैगाम का कहना है कि इस तरह के मामले विकास कार्य में जनता का भरोसा कमजोर करते हैं और ऐसे आरोपों की जांच जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News