Punjab Kesari MP ads

एक और थाने में जहर से युवक की मौत ! परिजनों ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप, प्रशासन में मचा हड़कंप

Saturday, Apr 11, 2026-11:44 AM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के गौरिहार पुलिस थाने में से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां एक जहर से युवक की मौत हुई है। इससे कुछ घंटे पहले ही चंदला थाने में जहर खाने से युवक की मौत हुई है। दोनों घटना शुक्रवार की बताई गई है। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगया है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अर्जुन श्रीवास का अपनी पत्नी शिल्पी से मामूली विवाद हुआ था। पत्नी ने डायल 112 पर इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस दोनों को गौरिहार थाने ले आई थी। वे 25-30 मिनट बाद घर वापस चले गए थे। इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अर्जुन ने अपने खेत में जहर खा लिया है। परिजन उसे पहले गौरिहार अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप
मृतक के भाई अनिल श्रीवास और जीजा चिंतामणि श्रीवास ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने अर्जुन के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

प्रेम विवाह की बात आई सामने
सूत्रों से पता चला है कि दोनों (शिल्पी कुशवाहा और अर्जुन श्रीवास) ने कुछ वर्ष पहले 2023 में प्रेम विवाह किया था। पति दारू पीकर विवाद करता था। शुक्रवार दोपहर दोनों थाने पहुंचे थे। जहां पत्नी की शिकायत पर NCR रिपोर्ट हुई थी। दोनों के परिवारों को थाने बुलवाया था। जो काफी देर तक थाने में रहे थे।

चंदला थाने में भी जहर से युवक की मौत का मामला
वहीं, चंदला थाने में पति-पत्नी के विवाद के दौरान एक युवक ने थाने के अंदर ही जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम विशाल अहिरवार उर्फ रज्जू (22) निवासी नाहरपुर, थाना चंदला के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल
वहीं शुक्रवार को एक ही दिन में दो युवकों की जहर खाने से मौत के मामलों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं से आमजन में आक्रोश का माहौल है। घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी को बांदा भेजा गया है, जहां वे पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News