फिर अपने बयान से पलटी पलटबाज़ प्रज्ञा, बोलीं दिग्विजय को आतंकी नहीं कहा

4/26/2019 12:17:23 PM

भोपाल: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह अपने विवादित बयानों के बाद चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनके विवादित बयानों के चलते आरएसएस ने साध्वी को तलब किया और साध्वी संघ के पदाधिकारियों से मिलने समिधा पहुंची। हालांकि साध्वी ने संघ के पदाधिकारियों से अपनी इस मुलाकात को केवल औपचारिक भेंट का नाम दिया। लेकिन दिग्विजय पर दिए आतंकी बयान के बाद यह संघ की ही नसीहत का नतीजा है जो साध्वी प्रज्ञा दिग्विजय को आंतकी कहने वाले अपने बयान से पलट गई। प्रज्ञा ने साफ मना करते हुए कहा कि, उन्होनें किसी को भी ऐसा कुछ नहीं कहा है।
 

PunjabKesari
 

दिग्गी राजा पर कसा तंज
साध्वी प्रज्ञा ने सीहोर में अपने चुनाव प्रचार कार्यालय के उद्घाटन करने के दौरान दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि, राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था, जिसके बाद वो 16 साल मुंह नहीं उठा पाया, राजनीति करने तक की कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है, जो उसके कर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण है और एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है। बता दें कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद बीजेपी और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News