BJP की बढ़ती मुश्किलें, साध्वी प्रज्ञा के बाद अब इस नेत्री ने गोडसे को बताया देशभक्त

5/30/2019 9:14:28 AM

इंदौर: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताए जाने वाले बयान से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया है। पत्रकारों के एक सवाल के जबाव में विधायक उषा ठाकुर कहा कि गोडसे राष्ट्रवादी थे, उन्होंने जीवनभर देश की चिंता की। उस समय क्या परिस्थिति रहीं जो उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा। इसके बारे में हम और आप कुछ नहीं कह सकते हैं। उषा ठाकुर के इस बयान से एक बार फिर बीजेपी सवालों के घेरे में हैं।

PunjabKesari

बता दें कि भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने भी ऐसा ही बयान दिया था। लेकिन विवाद बढ़ने पर साध्वी ने माफी भी मांग ली थी। वहीं पीएम मोदी ने साध्वी के इस बयान मन से कभी माफ न करने की बात कही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News