MP Election: रुझानों में भाजपा की लगातार बढ़त के बाद कांग्रेस कार्यालय पर पसरा सन्नाटा, कार्यकर्ता धीरे-धीरे हुए रवाना...
Sunday, Dec 03, 2023-01:11 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस नेता मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही रुझान सामने आने लगे और भाजपा लगातार बढ़त बनाए रखे हुई है। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता धीरे-धीरे कार्यालय से गायब होने लगे भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा पसर गया है।
मतगणना शुरू होते ही रुझान में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धीरे-धीरे कार्यालय से रवाना हो गए मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के तीसरे फ्लोर पर इस समय सिर्फ दिग्गज नेता मौजूद हैं। बाकी पूरे कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है आपको बता दें कि कांग्रेस को इस बार अच्छा बहुमत मिलने की उम्मीद थी।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी लगातार भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे थे। इसी के साथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर भी कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनने की बधाई वाले पोस्टर भी लगा दिए गए थे। लेकिन अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।