Punjab Kesari MP ads

MP में AI से मचा सियासी घमासान! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ‘राम मंदिर चंदे’ वाला पोस्टर वायरल, पार्टी ने FIR दर्ज कराई

Tuesday, Jul 07, 2026-04:26 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश की राजनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से घमासान मचा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का ‘राम मंदिर चंदे’ वाला पोस्टर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक कथित AI-जनरेटेड फर्जी पोस्टर है। इसके चलते पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खासा नाराजगी जताई गई है। कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

PunjabKesari

मामले में कांग्रेस नेता राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने साइबर क्राइम के एडीजी साई मनोहर से मुलाकात की और उन्हें इस फर्जीवाड़े के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत पत्र सौंपा। कांग्रेस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड फर्जी पोस्टर बनाकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

PunjabKesari

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बारोलिया का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सत्ताधारी दल पर हमला बोला है। आरोप लगाया कि बीजेपी और उनकी अंडर सेल (IT सेल) AI जैसी आधुनिक तकनीक का बेहद गलत उपयोग कर रही है। वहीं, आगे कहा कि जीतू पटवारी और कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए यह पूरा राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत जेल भेजा जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News