देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में MP के बुरहानपुर जिले के अजाक थाने का नाम शामिल

11/30/2019 10:12:26 AM

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल के देश के चुने तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में बुरहानपुर जिले के अजाक (आदिम जाति कल्याण) थाने का नाम शामिल किया है। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पत्र के जरिए खुशी जाहिर करते हुए इस की सूचना मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह को दी है।

PunjabKesari

अजाक थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर कुमार अग्रवाल को 6 दिसंबर को पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में आयोजित होने जा रही डीजीपी एवं आईजी कॉन्फ्रेंस-2019 में सम्मानित किया जायेगा।
इन थानों का चुनाव गुप्त सर्वे कराकर किया गया है। सर्वे में जनता में पुलिस की छवि, थानों का रख-रखाव, अनुशासन व रिकार्ड मेंटेंनेंस आदि के बारे में सवाल थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News