बुरहानपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने प्राकृतिक रंगों से खेली होली
Friday, Mar 18, 2022-03:28 PM (IST)

बुरहानपुर (नितिन इंगले): बुरहानपुर में गायत्री परिवार ने प्राकृतिक रंगों की होली मनाई। इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए और प्राकृतिक रंगों से होली खेली। होली के मौके पर कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों को होली की बधाई दी। बुरहानपुर में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में श्रीकृष्ण मंगल परिसर में अनूठी होली का आयोजन किया गया। जिसके रंग तो थे लेकिन कैमिकल युक्त नहीं बल्कि सभी रंग प्राकृतिक तरीकों और प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किये गए थे। जिसमें पीला रंग हल्दी और मुल्तानी मिट्टी, सफेद रंग के लिए सफेद फूलों का उपयोग किया था और लाल रंग के लिए टेसू के फूलों से बनाया है।
होली के जश्न में पहुंचे कलेक्टर
वहीं काला रंग काली मिट्टी, इसी प्रकार सभी रंग अन्य अन्य प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार कर शहर के मंगल परिसर में सभी ने एकत्र होकर रंगों का त्यौहार होली मनाई। इस अवसर पर बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे, जिन्होंने पहले हवन कर रंगों का आव्हान किया और हवन के आहुति डालकर सभी को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन मे सात रंगों की ही तरह रंग भरे, ऐसी भगवान से कामना भी की गई।
प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील
इसके साथ ही गायत्री परिवार के सचिन पाटिल जो कि इस कार्यक्रम के आयोजक भी है उन्होंने भी सभी से आग्रह किया कि कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करे, नो काफी हानिकारक होते हैं। जिससे हमारी बॉडी पर काफी बुरा असर पड़ता है। वहीं शरीर के कई अंगों के लिए नुकसानदायक होता है। जिसे आंखों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं सभी से अपील की गई कि प्राकृतिक रंगों से ही होली खेले।