शासन ने दिये सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश

9/25/2018 6:10:25 PM

छतरपुर: छतरपुर के सभी विकास खंडों पर समय से जानकारी न देने के लिये शिक्षा अधिकारियों के वेतन को रोक दिया गया है। हुआ ये कि शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से 2015-16 के नेशनल मींस कम मेरिट की जानकारी मांगी गई। जिस पर विकास खंड शिक्षा अधिकारियों ने इस परीक्षा में शामिल छात्रों की सूची परीक्षा की दिनांक से आज की तारीख तक विभाग को नहीं दी है।

 कई बार इन अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद भी जब जवाब नही मिला। तो  इस लेटलतीफी पर जिला शिक्षा अधिकारी जेएस बरकडे ने शासकीय कार्य में लापरवाही मानते हुए जिले के सभी विकासखंड अधिकारियों के वेतन व आहरण अगले आदेश तक रोकने का फैसला लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News