राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बीच, मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा चर्चा में
Saturday, Sep 19, 2026-06:39 PM (IST)
भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे हैं। वे इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की कद्दावर नेत्री मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा चर्चा में है। जी हां मध्य प्रदेश के मंदसौर से पूर्व सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस फैसले की जानकारी वे कांग्रेस हाईकमान को दे चुकी हैं।
मीनाक्षी नटराजन राहुल गांधी की बेहद करीबी मानी जाती है। वह मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा की उम्मीदवार रही थीं, लेकिन एनवक्त पर उनका नामांकन पत्र रद्द हो गया था।
मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे की खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ठीक पहले आई है। वह राहुल गांधी के अहम कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आई है। राजनीति के गलियारों में अचानक पद छोड़ने की चर्चाएं तेज हुईं। हालांकि उन्होंने इस इस्तीफे की वजह राजनीतिक नाराजगी नहीं, बल्कि अपनी उच्च शिक्षा को बताया है। मीनाक्षी नटराजन ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है, जहां लंदन में वह ‘राजनीति और समाज’ विषय में एमए (MA) की डिग्री हासिल करने जा रही हैं। इसके लिए उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली है।
बता दें कि मीनाक्षी नटराजन मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी बनाई गई थीं। लेकिन 9 जून को रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन खारिज कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया था। लेकिन उन्हें मायूसी ही मिली थी।

