Punjab Kesari MP ads

JNU में हुई हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार: दिग्विजय सिंह

Monday, Jan 06, 2020-11:18 AM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह रविवार रात निजी कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर आए।  इस दौरान दिग्विजय सिंह ने जेएनयू में छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि जेएनयू इस देश का सर्वमान्य और सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय है। जहां सरकार की शह पर लडकियों के हॉस्टल में घुसकर मारपीट की गई है। यूनियन की अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया। ये सारी वारदात अमित शाह के निर्देश पर हुई है।

PunjabKesari

वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामालय ट्रस्ट बनाना चाहिए, जिसमें सभी शंकराचार्य को शामिल करना चाहिए। इसके माध्यम से राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। वहीं एनआरसी को लेकर कहा कि बीजेपी पहले खुद एनआरसी को समझ ले, क्योंकि उसे अपने मतदाता को समझाना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News