Punjab Kesari MP ads

राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री, संगठन का बताया हाल,सियासी हलकों में हलचल,अपनी ईच्छा भी बताई

Wednesday, Jun 03, 2026-03:21 PM (IST)

(रायपुर):छतीसगढ़ में आजकल सियासी हवा काफी गर्म है। कांग्रेस संगठन में भी काफी उठापटक चल रही है और प्रदेश के पूर्व उपमुख्य मंत्री टीएस सिंहदेव की प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैच के बीच हुई बयानबाजी भी काफी चर्चा का विषय बनी थी। इसी बीच अब  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने लोकसभा में नेता विपक्ष सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने दिल्ली में जाकर राहुल गांधी से मुलाकात की है, जिसके बाद प्रदेश में कयास लगने शुरु हो गए है।

दिल्ली में हुई बातचीत से सियासी फिजाएं गर्म

कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी से दिल्ली में जाकर  मुलाकात की है, राजधानी दिल्ली में हुए इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। इस मुलाकात ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा  में गरमाहट घुल गई है। पूर्व मंत्री की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने राहुल गाँधी ऐसे समय में मुलाकात की है, जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में काफी बयानबाजी चल रही है और वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर सवाल उठा रहे हैं, जब कि प्रदेश नेतृत्व सिवाए देखने के कुछ नहीं कर पा रहा है। चर्चा तो ये भी है कि PCC में जल्द ही कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति हो सकती है। इन्ही सब मुद्दो के बीच अमितेश शुक्ल की राहुल गांधी से मुलाकात ने सियासी फिजाओं में कई चर्चाओं को मजबूती दे दी है।

गांधी परिवार से हमारे रिश्ते काफी पुराने- शुक्ल

वहीं इस मुलाकात को लेकर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने साफ किया है कि गांधी परिवार से उनके परिवार का रिश्ता पुराना है,काफी समय से मुलाकात नहीं हुई थी तो वो मिलने गए थे। वहीं मुलाकात को लेकर उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है,संगठन मुद्दों पर भी मंथन हुआ है।

शुक्ल के मुताबिक उन्होंने प्रदेश को लेकर कुछ जानकारी राहुल गांधी से साझी की है। साथ ही शुक्ल ने भी कहा कि अगर हाईकमान की ओर से कोई जिम्मेदारी उनको दी जाती है तो वो इससे पीछे नहीं हटेंगे। लिहाजा इस मुलाकत के काफी मायने लगाए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News