मुख्यमंत्री मोहन यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम मिले, राजनीतिक हलचल बढ़ी
Friday, Jul 24, 2026-04:36 PM (IST)
इंदौरः मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई। दोनों दिग्गजों की मुलाकात इंदौर एयरपोर्ट पर हुई है। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा भी हुई। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर तेज हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुलाकात इंदौर एयरपोर्ट पर हुई है। इस दौरान सीएम मोहन भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जबकि दिग्विजय सिंह इंदौर से पुणे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों दिग्गजों में करीब 25 मिनट तक भंवरकुआं में चल रहे छात्र आंदोलन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हांलाकि, राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है।
वहीं, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन के सामने भाजपा नेता सावन सोनकर को सांवेर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी करने के कहा। साथ ही कहा कि इस बार तुलसी सिलावट का टिकट कट रहा है। इस मौके पर दिग्गी ने सीएम से अपने कार्यकर्ता गोपाल यादव का परिचय भी कराया। दिग्विजय ने मोहन सरकार को कहा कि हमारे (कांग्रेस) पास भी एक यादव है। बता दें कि दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।

