अनिल जैन ने निवाड़ी से भरा नामांकन, बोले- हमारा मुकाबला किसी दल से नहीं, हम BJP की योजनाओं को जनता तक ले जाना चाहते हैं

Monday, Oct 30, 2023-03:30 PM (IST)

निवाड़ी (कृष्णकांत बिरथरे): मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन है। निवाड़ी जिले की निवाड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी वर्तमान विधायक  अनिल जैन ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। मीडिया से बात करते हुए अनिल जैन  ने कहा कि हमारा मुकाबला किसी दल से नहीं है और न ही पार्टी के अंदर कहीं कोई विरोध है। हम भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के पास जा रहे हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने निवाड़ी जिला बनाने की बात कही। इन्ही लोगों ने जिला मानने की बात स्वीकार नहीं की। कितने लोग इतिहास लेकर आ गए थे कि जिला बन ही नहीं सकता। आज हम जिला मुख्यालय पर ही खड़े हैं। लोगों को भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर है। हम विकास को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। हमने घर घर पानी भेजा, केन बेतवा लिंक परियोजना से किसान का चहरा खिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News