एक और BJP विधायक निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में खौफ का माहौल
Monday, Jun 29, 2020-05:40 PM (IST)
रीवा (भूपेंद्र सिंह): मध्य प्रदेश की जावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए तमाम विधायकों में सनसनी फैल गई है। जिसके चलते भाजपा के ज्यादातर विधायकों ने अपनी कोरोना जांच करा ली है। जिसमें अधिकतर विधायकों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं आज रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद रीवा जिले में हड़कंप मच गया है।

दरअसल राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए भाजपा के तमाम विधायक इकट्ठे हुए थे। यहां पर अधिकांश विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के संपर्क में भी आए थे। उन्हीं में से विधायक दिव्यराज सिंह का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक दिव्यराज सिंह ओमप्रकाश सकलेचा के पास ही बैठे हुए थे। जिसके बाद रीवा आते ही विधायक दिव्यराज सिंह ने सेल्फ आइसोलेट होना उचित समझा, और अपने घर पर ही क्वारंटाइन में रहे। इसके बाद आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उनके निवास स्थान को कंटेनमेंट कर दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
सिरमौर से विधायक साथी श्री दिव्यराज सिंह के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 29, 2020
आपको बता दें विश्व की दूसरी महामृत्युंजय भगवान की प्रतिमा रीवा जिले के किला परिसर में ही विराजमान है। जिसके कारण भगवान भोलेनाथ के दर्शन को लेकर अब भी लोगों का ताता लगा हुआ है, मगर क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित किए जाने के बाद लोग अब भगवान भोलेनाथ के दर्शन से वंचित है और किला परिसर के बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं बता दे विधायक दिव्यराज सिंह अपने पैतृक निवास रीवा किला में ही रह रहे हैं। तथा यहां पर ही उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हनीट्रैप की खूबसूरत हसीना निकली HIV पॉजिटिव! कई नेताओं के आपत्तिजनक वीडियो आए सामने! अब कराएंगे जांच

