एमपी में एक और पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज! आवास योजना सर्वे में बरती थी लापरवाही, SDM का बड़ा एक्शन
Monday, May 18, 2026-10:01 AM (IST)
सागरः मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक और पटवारी पर गाज गिरी है। दरअसल, पटवारी ने आवास योजना सर्वे कार्य में लापरवाही बरती थी। इसके चलते बण्डा एसडीएम ने एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग हड़कंप की स्थिती बनी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पटवारी दीना प्रसाद अहिरवार, हल्का क्रमांक 27 तहसील बण्डा को प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। बताया गया है कि एक माह से अधिक समय बीत जाने और कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित पटवारी द्वारा एक भी मकान का सर्वे नहीं किया गया।
तहसीलदार बण्डा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के परीक्षण के बाद पाया गया कि पटवारी का कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। एसडीएम द्वारा जारी निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

