कलेक्टर का बड़ा एक्शन! कई अधिकारियों पर गिरी गाज, मचा हड़कंप
Friday, May 08, 2026-01:17 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश के देवास जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने एक साथ कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है। दरअसल, कलेक्टर को सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिस पर सख्त रूख अपनाते हुए कलेक्टर ने एक सचिव को निलंबित किया है। इसी के साथ ही एक पटवारी पर भी निलंबन की गाज गिरी है। कलेक्टर ने सपष्ट कहा है कि काम में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी।
जानाकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान कन्नौद विकासखंड की ग्राम पंचायत खरिया में आधार कार्ड अपडेट नहीं करने का मामला सामने आया। बताया गया कि यह कार्य करीब एक साल से ज्यादा अटका हुआ है। मामले की शिकायत पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सचिव छोटेलाल चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी तरह जनपद पंचायत स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रभारी जनपद सीईओ दीपक मुजाल्दे की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं, बागली के उदयनगर में जमीन सीमांकन की शिकायत का लंबे समय तक समाधान नहीं होने और काम में लापरवाही पाए जाने पर पटवारी पूनमचंद देवड़ा को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जनता की शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

