MP विधानसभा चुनावः किसी भी वक्त जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली सूची

11/2/2018 7:09:02 PM

भोपाल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, इस लिस्ट में 177 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं प्रदेश की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक अपनी लिस्ट जारी नहीं की है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार कांग्रेस भी अपनी पहली सूची किसी भी वक्त जारी कर सकती है, जिसमें 200 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकते हैं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि, प्रदेश की 200 सीटों पर नाम तय हो चुके हैं, वहीं शेष सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इससे पहले इस सूची की गुरूवार को जारी होने की संभावना थी, लेकिन इसी बीच दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कहासुनी की चर्चा गुरूवार को दिन भर चली। जिसके कारण यह बैठक नहीं हो पाई थी। हालांकि सिंधिया और दिग्विजय ने इस खबर का खंडन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News