भाजपा में नियुक्तियां, 4 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी
Monday, Jun 08, 2026-08:46 PM (IST)
रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा ने हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कई अहम नियुक्तियां की है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत बालोद जिले के नगर पंचायत पलारी एवं राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका में उपाध्यक्ष/नेताप्रतिपक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी कड़ी में जिला सक्ती के नगर पंचायत बम्हनीडीह एवं जिला सूरजपुर के नगर पंचायत शिवनंदपुर में उपाध्यक्ष चयन पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
प्रदेश भाजपा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, नगर पंचायत बम्हनीडीह में अनुराग सिंह देव व नगर पंचायत शिवनंदपुर में रजनीश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं नगर पंचायत पलारी में नीलू शर्मा और घुमका में ललित चंद्राकर की नियुक्ति की गई है।


