इन पदों पर जल्द होगी नियुक्तियां ! अनुभवी और पुराने नेताओं को मिलेगी जगह, अब चर्चा में ये नाम...
Sunday, Apr 26, 2026-12:54 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा में राजनीतिक नियुक्तियां की शुरुआत हो चुकी है और अब तक आधी दर्जन से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी मिल चुकी है। कयास लगाए जा रहे थे कि सभी नियुक्तियों की सूची एक साथ सामने आएगी लेकिन विरोध की संभावना को देखते हुए पार्टी हाईकमान दो-दो, चार-चार नियुक्तियों की पत्ते खोल रही है। ऐसे में क्षेत्रिय संतुलन बनाए रखने के सभी गुटों को प्रमुखता साथ लेकर चले।
आयोग अध्यक्ष और मंत्री पद की घोषणा के बाद अभी और घोषणाएं बाकी है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार और संगठन अभी भी कई संस्थाओं के लिए नामों पर विचार कर रहे हैं। जैसे विकास प्राधिकरण, महिला आयोग, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन आदि।
करीब दो दर्जन से ज्यादा नामों की सूची तैयार की गई है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। इन नामों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है, जिससे यह साफ है कि इस बार नियुक्तियां सिर्फ राजनीतिक संतुलन ही नहीं बल्कि छवि और योग्यता के आधार पर भी तय होंगी।
इन नामों की चर्चा
बता दें कि पंचुलाल प्रजापति, अजय सिंह, संजय तीर्थानी, मधुसुदन भदौरिया, सुधीर गुप्ता, वेद प्रकाश शिवहरे, केशव भदौरिया, मनोहर पोरवाल- गोविंद काकड़, प्रवीण सोनी, महेश केवट, रवि सोलंकी, मुकेश यादव, साधना स्थापक, समीक्षा गुप्ता सोनम निनामा, रवि वर्मा, राजेंद्र भारती, महेंद्र सिंह यादव, राममोहन बघेल अर्चना गुप्ता, मोनिका वट्टी और सीमा सिंह के नामों पर विचार किया है। बाकी के निगम मंडल, विकास प्राधिकरण और आयोगों पर चर्चाएं चल रही हैं। इसके अलावाल विंध्य, उज्जैन, रतलाम, अमरकंटक विकास प्राधिकरणों के साथ ही महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड, मछुआ कल्याण बोर्ड, अपेक्स बैंक, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन, स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन आदि आयोगों की राजनीतिक नियुक्तियां होना बाकी है।
इनकी हो चुकी घोषणा
नियुक्तियों की शुरुआत करते हुए भाजपा ने सबसे पहले जयभान पवैया को वित्त आयोग में, अनुसूचित जाति आयोग डॉ. कैलाश जाटव व अनुसूचित जनजाति आयोग रामलाल रौतेल की घोषणा की थी। इसके बाद राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम केशव सिंह बघेल और ग्वालियर मेला प्राधिकरण में भी अध्यक्ष अशोक जादौन नियुक्त किए जा चुके हैं। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव को बनाया गया है।

