MP की तीरंदाज मुस्कान ने ''जूनियर नेशनल्स'' में जीते 3 स्वर्ण पदक

2/9/2019 11:08:50 AM

भोपाल: एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मुस्कान किरार के ने मध्यप्रदेश का नेतृत्व करते हुए 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।
दरअसल, राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम पर खेली जा रही 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड इवेन्ट में मुकाबले शुक्रवार को खोले गए।  तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को तीन स्वर्ण पदक दिलाए। मुस्कान की स्वर्णिम हेट्रिक पर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एसएल थाउसेन ने उन्हें बधाई दी। 
 

PunjabKesari


पदक विेजेताओं को किया सम्मानित
मैडल सेरेमनी पदक विजेता तीरंदाज खिलाड़ियों को संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एसएल थाउसेन ने मैडल पहना कर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के दौरान खेल संचालक डॉ. थाउसेन ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और सफलता अर्जित करने पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। 



PunjabKesari


इंडियन राउण्ड के मुकाबले रविवार एवं सोमवार को
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 9 फरवरी को विश्राम (रेस्ट) रहेगा। जबकि 10 एवं 11 फरवरी को इंडियन राउण्ड में मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह 12 फरवरी को ‘रेस्ट’ रहेगा तथा 13 एवं 14 फरवरी को ‘रिकर्व’ इवेन्ट में मुकाबले खेले जाएंगे।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News