Punjab Kesari MP ads

सेना के जवान ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी, पहुंचा जेल

Friday, Sep 20, 2019-01:13 PM (IST)

सतना: सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के बम्हरौला गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी सेना के जवान को अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार की रात कोठी थाना पुलिस ने आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, बम्हरौला गांव में रहने वाले सेना के जवान सहेन्द्र सिंह उर्फ सनी पुत्र गोरेलाल सिंह पर कार्रवाई की गई है। आरोपी को पहले अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला
मंगलवार की रात कोठी के बम्हरौला गांव से एसपी बंगला के सामने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया था कि आरोपी सेना का जवान घर में घुसा था। उसने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया है। किसी तरह लड़की खुद को बचाकर बाहर आई और दरवाजा बंद कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सेना के जवान को मौके से दबोच लिया। पीड़ित परिवार इसलिए पुलिस अधीक्षक के बंगले पर पहुंचा था कि आरोपी पक्ष उस पर दबाव बना रहा था।

PunjabKesari

इस कारण उन्हें थाना में रिपोर्ट कराने में दिक्कत आई। उचित कार्रवाई के लिए पीडि़त परिवार एसपी के ऑफिस पहुंचा था। लेकिन अधिकारी के नहीं मिलने पर बंगला के बाहर धरना दे दिया। यहां से निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने पीडि़तों की बात सुनने के बाद उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने कोठी थाना रवाना किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News