एसएसबी जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्म*हत्या, मचा हड़कंप
Monday, Sep 14, 2026-03:25 PM (IST)
रायपुर/कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में सोमवार को एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित एसएसबी कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसबी के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी रवाना किया गया है। जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में और किस कारण से उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

