Punjab Kesari MP ads

बड़ी कार्रवाईः एक साथ दो पटवारियों को निलंबित किया, 2 का वेतन रोका; फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही का आरोप; मचा हड़कंप

Tuesday, Sep 08, 2026-11:17 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रशासन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक साथ चार पटवारियों पर गाज गिरी है। जिसमें दो पचवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जबकि दो अन्य पटवारियों के वेतन पर रोक लगी है। इसके लिए एसडीएम ने आदेश जारी किया है। बता दें कि खंडवा जिले में फार्मर रजिस्ट्री का काम समय सीमा में पूरा नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी पलक गौतम और पटवारी मुकेश कलम को निलंबित किया गया है। जबकि पटवारी अशोक अत्रे और अनोप सिंह ठाकुर का वेतन रोका गया हैं। दरअसल, फार्मर रजिस्ट्री का कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी दौरान जिन पटवारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जा रही है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री संबंधी कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही या लगातार कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की कार्रवाई को फार्मर रजिस्ट्री के काम में तेजी लाने और मैदानी अमले को जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News