Punjab Kesari MP ads

कृष्ण जन्माष्टमी पर सनसनीखेज वारदात! पत्नी और बेटी को दी खौफनाक मौत, खून से लथपथ मिले शव; मचा हड़कंप

Friday, Sep 04, 2026-01:26 PM (IST)

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किए है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में हुई है। जहां निवासी एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और मासूम बेटी पर घर में रखे मूसल से हमला कर दिया। हमले में दोनों घर में नीचे जमीन पर गिर गई। दोनों मां-बेटी की दर्दनाक मौत की सूचना मिली है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में गांव में लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News