दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, माई निवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता-समर्थक
Friday, Sep 04, 2026-01:16 PM (IST)
दतिया (राघवेंद्र यादव) : प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को माई कृपा दतिया पहुंचे। दतिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दतिया स्थित माई निवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने सभी प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

माई निवास पर सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों में भरपूर उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दादा के साथ फोटो खिंचवाए और अपनी बात रखी।

इस दौरान समर्थकों में चर्चा रही कि नरोत्तम मिश्रा फिर से पुरानी लय में लौट आए हैं। समर्थकों का कहना था कि पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। समर्थकों ने कहा कि "दादा ने दतिया को बहुत कुछ दिया है, दतिया के विकास में उनका अहम योगदान रहा है, इसीलिए दतिया की जनता ने उन्हें विकास पुरुष का दर्जा दिया है। दादा दतिया के हैं और दतिया दादा की है।" कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

