दतिया के नए विधायक की शपथ की तारीख तय, जानिए कब और कहां होगा समारोह
Wednesday, Sep 02, 2026-12:52 PM (IST)
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है। घनश्याम सिंह 6 सितंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण के साथ ही दतिया विधानसभा सीट से निर्वाचित घनश्याम सिंह का 16वीं विधानसभा में औपचारिक रूप से कार्यकाल शुरू हो जाएगा। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद से ही उनके शपथ ग्रहण को लेकर इंतजार किया जा रहा था।
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अब 6 सितंबर को शपथ के बाद वे विधानसभा की कार्यवाही में आधिकारिक तौर पर हिस्सा ले सकेंगे।

