अब नरोत्तम मिश्रा से बीजेपी के इस कद्दावर कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात,सियासी हवा में गरमाहट
Tuesday, Sep 01, 2026-10:36 PM (IST)
(डेस्क ):पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से बीजेपी नेताओ और मंत्रियों का मिलना जारी है। अब प्रदेश कैबिनेट में दिग्गज मंत्री ने दादा से मुलाकात की है। जी हां नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नरोत्तम मिश्रा के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे।
नरोत्तम मिश्रा ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ इसको आत्मीय सौजन्य भेंट कहा है। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की खबर है । आपको बता दें कि दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद काफी बवाल हुआ था और बीजेपी जिला कार्यकारिणी पर ही गाज गिरी थी तब नरोत्तम का भी काफी जिक्र हुआ था,लेकिन अब बीजेपी के दिग्गज नेता और मंत्रियों का उनसे मिलने का क्रर जारी है। कैलाश और नरोत्तम की मुलाकात अहम मानी जा रही है।

