Punjab Kesari MP ads

ASI ऐहसान खान रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप

Thursday, Apr 02, 2026-07:40 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में लोकायुक्त रीवा ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जिले के जयसिंहनगर थाने में पदस्थ ASI ऐहसान खान रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि भाई की मौत का इंसाफ मांग रहे पीड़ित परिवार से ही ASI ने रिश्वत मांगी थी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि पीड़ित हरिदिन शाहू के भाई श्रवण कुमार की एक्सीडेंट में मौत हुई थी जिसके बाद विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था। इसके बाद पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। 18 ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे को रफा-दफा करने और जमानत दिलाने के नाम पर ASI प्रति व्यक्ति 2500 की रिश्वत मांग रहा था।

PunjabKesari

एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले युवक के भाई हरिदिन शाहू ने मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त से की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त टीम ने शिकंजा कसा और जयसिंहनगर थाने के ASI ऐहसान खान पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान किराए के मकान में ASI ऐहसान खान रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News