सावन की पहली सवारी: पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल, मन महेश के रूप में दिए दर्शन

Monday, Jul 10, 2023-06:45 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन मास के प्रथम सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली गई। कलेक्टर ने भगवान महाकाल का पूजन किया। मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

PunjabKesari

सावन की पहली सवारी में बाबा महाकाल मनमहेश के रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए, जो नचते गाजे और बाबा महाकाल की जयकारा लगाते नजर आए। जगह-जगह बाबा महाकाल का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पुलिस घुड़सवार, पुलिस बैंड-ढोल-मजीरे आकर्षक का केंद्र रहे।

PunjabKesari

बता दें कि आज सुबह से ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई। इस बार पुरुषोत्तम मास होने से सावन 59 दिन का होगा। 4 जुलाई से 31 अगस्त तक पूरे 59 दिन चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News