रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों की करतूत! बाबा साहब की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, इलाके में तनाव
Wednesday, Feb 04, 2026-01:31 PM (IST)
राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़ाहेडी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आया। मौके पर एसडीएम, एएसपी एवं तहसीलदार ने पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल खिलचीपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मध्य प्रदेश के डबरा जिले के बिलौआ में असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा में तोड़ फोड़ की घटना की। घटना से इलाके में आक्रोश का माहैल है। भड़की भीड़ प्रशासन से जल्द से जल्द नवीन प्रतिमा स्थापित कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रही है। वहीं उचित कार्यवाही न करने पर अम्बेडकरवादियों ने सड़कों पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बिलौआ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर संभंव कार्रवाई की बात कही है।

