भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस से टिकट मांगने वाले संभावित प्रत्याशियों को बताया ‘छक्का’
Saturday, Sep 30, 2023-01:29 PM (IST)

विदिशा (अमित रैकवार) : अपने विवादित बयानों को लेकर भाजपा सरकार को हमेशा कटघरे में खड़ा करने वाले सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकट मांग रहे 6 उम्मीदवारों को छक्का घोषित कर दिया।
दरअसल इस दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। यह कार्यक्रम शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा था उक्त कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकान्त शर्मा ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को छक्का करार घोषित कर दिया।
बता दें कि विदिशा के सिरोंज विधानसभा से लगभग 6 संभावित प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। जिनमें गगनेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवीसिंह बघेल, विनय सिंह यादव शामिल हैं।