Punjab Kesari MP ads

समाधान शिविर में 70 वर्षीय बुजुर्ग को भटकते देख कलेक्टर से रहा नहीं गया,खुद पहुंचे पास, बैठकर जाना दुख, 2 घंटे में समस्या खत्म

Tuesday, May 19, 2026-09:32 PM (IST)

(बलौदाबाजार): छतीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हटकर और अधिकारी के सकारात्मक रवैये की सकून देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां पर एक IAS का ऐसा चेहरा और व्यवहार लोगों ने देखा कि वो दंग रह गए। ऐसा नजारा पब्लिक की आंखों को राहत दे गया और IAS की तारीफ औऱ चर्चा होने लगी।

दरअसल  (IAS Kuldeep Sharma) कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार के समाधान शिविर में उस वक्त हर कोई देखता ही रह गया, जब उन्होंने एक बुजुर्ग की परेशानी को खुद की परेशानी समझकर हल कर दिया। कलेक्टर विकास शर्मा ने बुजुर्ग की बेबसी देखकर खुद पेन उठाया और बुजुर्ग का आवेदन लिखने लगे। कलेक्टर बुजुर्ग के साथ बैठ गए और उनके लिए आवेदन लिखने लगे। कलेक्टर के इस अंदाज को देखकर लोग भी हैरान रह गए। अफसरों के बीच आम आदमी बनकर बैठे कलेक्टर ने बुजुर्ग का आवेदन तो लिखा ही उनकी समस्या का समाधान भी करा दिया।

आवेदन लिखने में असमर्थ महसूस कर थे 70 साल के बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक  ग्राम गातापार के 70 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश वर्मा सुशासन शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे,लेकिन वो फॉर्म में आवेदन लिखने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा की नजर उन पर पड़ी तो लगा की बुजुर्ग परेशानी में हैं, कलेक्टर कुलदीप शर्मा उनके पास गए और शांत लहजे से बात की।

बुजुर्ग जगदीश वर्मा ने बताया कि एक शख्स ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके रास्ता बंद कर दिया है। इसी के लिए वो आवेदन लेकर आए हैं, लेकिन  लिखने में परेशानी हो रही है। ऐसा सुनते ही कलेक्टर बुजुर्ग के पास ही बैठ गए और फॉर्म लेकर आवेदन लिखा । कलेक्टर निर्देश पर राजस्व अमला ग्राम गातापार पहुंचा, और बुजुर्ग का उस शख्स से  समझौता करवाया। कलेक्टर की संवेदनशीलता के चलते बुजुर्ग की समस्या हल हो गई।

बता दें ​कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार अभियान के तहत लोग समस्या लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं और सीधे अफसरों और मंत्री को अपनी दिक्कत से अवगत कराते हैं, लिहाजा कलेक्टर विकास शर्मा के अंदाज की खूब प्रशंसा हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News