शनिश्चरी अमावस्या पर क्षिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर स्नान, हजारों श्रृद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Saturday, Apr 30, 2022-02:15 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): धार्मिक नगरी उज्जैन में आस्था का जनसैलाब उमड़ा आस्था के साथ त्रिवेणी संगम पर शनिचरी अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पनौती के रूप में नहाने के बाद अपने जूते चप्पल सहित कपड़े घाट पर छोड़ दिए। बताया जाता है कि शनिश्चरी अमवस्या पर नहाने करने के बाद पनौती के रूप में जूते चप्पल कपड़े छोड़े जाते हैं और भगवन शनि देव का दर्शन कर उनसे कृपा की कामना की जाती है।

PunjabKesari

शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर पर्व स्नान हुआ। जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए उज्जैन पहुंचे। इधर शनिवार को पंचकोसी यात्रा का भी समापन हुआ। ऐसे में घाट क्षेत्र में भारी जन दबाव रहा। भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए हैं। स्नान के लिए घाट क्षेत्र में फव्वारे लगाए गए हैं। शनिदेव के दर्शन के लिए भी अलग-अलग कतार के माध्यम से भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

कलेक्टर आशीषसिंह ने पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने शनि मंदिर का पर की जा रही व्यवस्थाओं का पर नजर रखी। कलेक्टर ने घाट पर लगाए जा रहे फव्वारे तथा बैरिकेडिंग की मानटरिंग की तथा त्रिवेणी घाट से लेकर बड़ी पुलिया तक घाट क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए गए है उन्होंने शनि मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के लिए छांव, पेयजल, प्राथमिक उपचार आदि की व्यवस्था भी की है। फिलहाल ऐसा भीड़ का माहौल सिंहस्थ की याद दिलाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News