beating in arogyadham hospital: डॉक्टर और अटेंडेंट के बीच झगड़ा, दोनों ओर से लगे एक दूसरे पर मारपीट के आरोप

6/24/2022 5:08:51 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): सिटी सेंटर स्थित आरोग्यधाम हास्पिटल (arogyadham hospital gwalior) पर गुरुवार को जमकर बवाल देखने को मिला। यहां डॉक्टर और अटेंडेंट के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद अटेंडेंट और उसके साथियों ने जमकर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसके बदले अस्पताल के कर्मचारियों पर भी अटेंडेंट और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। करीब आधा घंटे तक जमकर हंगामा चला। इसमें तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने डॉक्टर की ओर से तीन लोगों पर FIR दर्ज की है,जबकि अटेंडेंट की ओर से भी मामले में शिकायत दर्ज की गई है।

PunjabKesari

मुनेंद्र तोमर और रोहित राजावत पर मारपीट का आरोप

जानकारी के मुताबिक भिंड जिले के गोहद के रहने वाले मुनेंद्र सिंह तोमर ने एजी पुल के पास स्थित आरोग्यधाम हास्पिटल (arogyadham hospital gwalior) में इलाज कराया था। 20 हजार रुपये में इलाज करना तय हुआ था, लेकिन जब डिस्चार्ज हुए तो बिल 23 हजार रुपये बनकर थमा दिया। इस पर मुनेंद्र तोमर उसके साथी रोहित राजावत स्टाफ से झगड़ने लगे। यह लोग बिना रुपये दिए ही बाहर जाने लगे। जब स्टाफ ने रोका तो उलटे यह ही मारपीट करने लगे। तभी डॉ. मामला बढ़ता देश त्वरण यादव आ गए, उन्होंने दोनों को समझाइश दी लेकिन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया।

PunjabKesari

दोनों ओर से FIR 

इसके बाद स्टाफ ने भी मारपीट की। यह लोग बाहर गए और पथराव शुरू कर दिया। हॉस्पिटल के अंदर तोड़फोड़ की। हॉस्पिटल की बिल्डिंग के कांच फोड़ दिए। पथराव में डॉ.त्वरण यादव सहित दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हंगामा के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां डॉक्टर की ओर से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जबकि मुनेंद्र तोमर की ओर से भी मामला दर्ज किया गया। इस दौरान मुनेंद्र तोमर ने भी डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि झगड़े में डॉक्टर के अलावा दो अन्य कर्मचारियों के सिर में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News