10 सितंबर को कांग्रेस ने किया ''भारत बंद'' का ऐलान, इस मुद्दे पर करेगी मोदी सरकार का घेराव

9/7/2018 6:17:28 PM

दिल्ली/भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। पक्ष-विपक्ष किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के सामने ऐसा ही एक और मुद्दा डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों का है। एससी-एसटी एक्ट के बाद अब कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार को जगाने के लिए और देश भर के लोगों के आक्रोश की भावना ख्याल रखते हुए पार्टी ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी 'भारत बंद' का समर्थन करें। कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' सुबह नो बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख रुपये की 'लूट' की है।

PunjabKesari

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, 'आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है। मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं। हिंसा का माहौल भी है। हर कोई परेशान है'। उन्होंने कहा, 'आज की बैठक में यह तय किया गया है कि 10 सितंबर को भारत बंद होगा। इसमें दूसरे विपक्षी दल भी साथ होंगे।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News