प्यार, सद्भावना, आपसी भाईचारे एकता अखंडता का संदेश लेकर हर बूथ तक पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा: मोहन मरकाम

10/2/2022 5:58:09 PM

कोंडागांव (नीरज उईके): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (mahatma gandhi) और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री (lal bahadur shastri) की जयंती पर कांग्रेस भवन में उनके तस्वीर पर फूल अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद कोंडागांव विधानसभा के ग्राम बम्हनी से प्रदेश अध्यक्ष सह और विधायक मोहन मरकाम (mohan markam) के नेतृत्व में बूथ स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra 2022) का आगाज हुआ। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर देश की एकता अखंडता अक्षुण्ण रखने का प्रण लिए यह यात्रा प्रदेश के सभी बूथों में पहुंचेगी और नफरत की राजनीति छोड़कर प्रेम एकता अखंडता सद्भाव व भाईचारे का संदेश पहुंचाएगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (congress) के तत्वाधान में आयोजित पदयात्रा की तर्ज पर पूरे छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया है। यह यात्रा राहुल गांधी (rahul gandhi) की पदयात्रा समापन श्रीनगर पहुंचने तक निरंतर आयोजित की जाएगी, जो प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र तक पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान आमजनता के साथ संवाद करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM bhupesh baghel) के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार की ओऱ से किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News