भोपाल सी.एस.पी. बिट्टू ने सीनियर राष्ट्रीय महिला कुरास में हासिल किया गोल्ड मेडल

12/30/2019 12:53:19 PM

भोपाल(इज़हार हसन खान): मध्य प्रदेश पुलिस एवं राज्य की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय जूडो स्वर्ण पदक विजेता सी.एस.पी.बिट्टू ने सीनियर राष्ट्रीय महिला कुरास में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने यह पदक पुणे में 26 से 30 दिसंबर 2019 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुरास चैंपियनशिप के हैवी वेट में जीता है। इसके जीत के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय कुरास प्रतियोगिता हेतु चयनित हो गई हैं। बता दें कि 1997 की जूडो एशियन मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी बिट्टू शर्मा भटेले नें 9 साल बाद खेलों में वापसी की थी।

PunjabKesari

भोपाल के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की सी.एस.पी. बिट्टू ने राष्ट्रीय महिला कुरास चैम्पियनशिप में 16 वरियता प्राप्त खिलाड़ियों के नॉक आउट राउंड में पहले केरला, फ़िर झारखंड, सेमीफाइनल में दिल्ली की मुस्कान राठी और फाइनल में हरियाणा की मीना को शिकस्त दी। बिट्टू ने वर्ष 2008 में भी खेल एवं युवक कल्याण विभाग में जूडो के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप थाईलैंड से कांस्य पदक अर्जित किया था। वह अब तक भारत को लगभग 3 स्वर्ण, 3 रजत एवम् 5 कांस्य अंतरराष्ट्रीय जूडो पदक दे चुकी हैं एवम् राष्ट्रीय पदकों में भी 12 स्वर्ण शामिल हैं। बिट्टू का कहना है कि इंडोनेशिया एशियन गैम्स 2018 में कुरास खिलाड़ियों के पदक मुझे इस खेल की तरफ आकर्षित करते हैं जबकि अब जूडो में भी अच्छे खिलाड़ियों की आश्यकता है।

PunjabKesari

इनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पुलिस के भोपाल ए.डी.जी. आदर्श कटीयार,  डी. आई. जी. इरशाद वली, एस.पी. शैलेन्द्र चौहान, ए. एस. पी. मनु व्यास ने बधाईयां दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News