भोपाल: नाइट कल्चर ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें, क्लब में जमकर हुई मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड समेत 2 घायल

Thursday, May 30, 2024-06:14 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक): भोपाल शहर में फैल रहे नाइट क्लब कल्चर ने पुलिस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। ताजा घटनाक्रम भोपाल शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बवाल हुआ था। जिस क्लब में घटना की शुरुआत हुई वह पहले के-2 नाम से चलता था। फिर वह बी-2 क्लब नाम से चलने लगा।

PunjabKesari

अब उसे एक नए कारोबारी ने पिछले महीने ही खरीदकर उसे नए सिरे से शुरु किया है। अब इसका नाम नेक्स्ट एपिसोड हो गया है। इसी क्लब के भीतर बवाल हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष पुलिस थाने पहुंचा था। उसके बाद वहां से भागे संदेहियों के कारण दो लोग अस्पताल में भर्ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News