Punjab Kesari MP ads

नर्सिंग छात्रा से रे.प का आरोप, लाइब्रेरियन ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; FIR के बाद फरार

Friday, Sep 04, 2026-05:30 PM (IST)

भोपाल। राजधानी भोपाल से नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की 36 वर्षीय छात्रा ने अपने ही कॉलेज के लाइब्रेरियन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

कॉलेज में हुई मुलाकात, फिर बढ़ी नजदीकियां

पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपी उसी कॉलेज में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत है। दोनों की पहचान कॉलेज में ही हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

चार दिन कमरे में रखने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि आरोपी उसे अपने कमरे में करीब चार दिन तक लेकर रहा। इस दौरान उसके साथ ज्यादती की गई। बाद में वह आरोपी का कमरा छोड़कर चली गई।

पीड़िता का दावा है कि इसके बाद भी आरोपी शादी का भरोसा देता रहा और इसी आधार पर दोनों के बीच कई बार संबंध बने।

अचानक नंबर किया ब्लॉक, फोन उठाना भी बंद

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। फोन करने पर भी वह बात नहीं कर रहा था। लगातार संपर्क टूटने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।

जांच के बाद FIR, आरोपी की तलाश जारी

कजलीखेड़ा पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News