दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..

Saturday, May 04, 2024-06:40 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भांडेर रोड़ के पास पुलिस जवानों से भरी बस पलट गई। आपको बता दें कि इस घटना में 20 से ज्यादा पुलिस जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 40 पुलिसकर्मी सवार थे और यह सभी मुख्यमंत्री मोहन यादव के भांडेर में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पुलिस कर्मियों से भरी बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की जानकारी ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News