Punjab Kesari MP ads

Monsoon 2026: आखिर कब आएगा मानसून? धूप-उमस से परेशान प्रदेश के लोग, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत?

Sunday, Jun 21, 2026-06:28 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है। बारिश थमने के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के आने तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। रायपुर में भी शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश होने के संकेत हैं।

मानसून कब पहुंचेगा?

IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 23 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

बारिश के बाद भी क्यों नहीं मिल रही राहत?

हाल ही में हुई बारिश के बावजूद गर्मी और उमस बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News