Punjab Kesari MP ads

श्रावण महोत्सव-2026: महाकालेश्वर मंदिर में 317 आवेदनों का चयन समिति ने किया परीक्षण, जल्द जारी होगी चयनित कलाकारों की सूची

Thursday, Jun 18, 2026-01:53 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित होने वाले 21वें श्रावण महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले गायन, वादन एवं नृत्य आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए देशभर के कलाकारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। समिति को निर्धारित अवधि 27 मई से 10 जून 2026 तक कुल 317 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

PunjabKesari

प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए गठित चयन समिति की बैठक आज श्री महाकाल महालोक स्थित त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने सभी आवेदनों का विस्तृत परीक्षण करते हुए कलाकारों की योग्यता, अनुभव तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संबंधित विवरणों का मूल्यांकन किया।

PunjabKesari

समिति द्वारा गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां देने के इच्छुक कलाकारों एवं संस्थाओं के आवेदनों की समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्रावण महोत्सव-2026 में प्रस्तुति देने के लिए चयनित कलाकारों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की सूची सार्वजनिक की जाएगी।

PunjabKesari

गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव देश के प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल है। इस महोत्सव में देशभर के कलाकार अपनी कला के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित करते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य संगम देखने को मिलेगा, जिसका श्रद्धालु एवं कला प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News