श्रम मंत्री का बड़ा आरोप- ''शिवराज सिंह ने श्रमिकों के पैसों से की खुद की ब्रांडिंग''

1/15/2019 8:42:01 AM

अशोकनगर: मध्य प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री और अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया पहली बार अपने प्रभार के जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। मंत्री सिसोौदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सरकारी पैसों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि 'पिछली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रम विभाग के बजट का दुरूपयोग करके इसके पैसे से अपनी ब्रांडिंग की है। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीते 15 साल में श्रम विभाग का शोषण हुआ है। मंत्री सिसौदिया ने कहा कि 'संबल योजना का भी नाम बदल जा रहा है,अब यह योजना नया सवेरा के नाम से शुरू होगी'।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News