Punjab Kesari MP ads

PM मोदी का बड़ा आरोप कहा - खुद पर आई तो राजीव गांधी ने खत्म कर दिया था विरासत टैक्स..

Thursday, Apr 25, 2024-04:26 PM (IST)

मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरासत टैक्स को लेकर देश के सामने एक बड़ा तथ्य सामने आया है और यह तथ्य आंखें खोलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी लोग और मीडिया वाले ध्यान से सुनिए देश की एक प्रधानमंत्री बहन इंदिरा जी जब नहीं रहीं उनकी जो मिल्कियत थी वह उनकी संतानों को मिलनी थी। लेकिन पहले ऐसा कानून था कि संतानों को संपत्ति मिलने से पहले एक हिस्सा सरकार लेती थी।

PunjabKesari
 यह कानून कांग्रेस ने बनाया था लेकिन जब इंदिरा गांधी जी नहीं रहीं तो उनके बेटे राजीव गांधी को यह संपत्ति मिलनी थी यह चर्चा थी और वह लिखकर गईं थीं। संपत्ति सरकार के पास ना चली जाए इंदिरा गांधी की संपत्ति को बचाने के लिए कांग्रेस ने कानून को खत्म कर दिया। उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इनहेरिटेंस कानून को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा की खुद पर आई तो कानून हटा दिया। अब अपना काम निपट गया तो इस कानून को ज्यादा सख्ती के साथ लाना चाहते हैं। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश में आए और उन्होंने मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर को वोट देने की अपील की प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं की समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूरी रहना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News