Punjab Kesari MP ads

PM मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से भड़के CM, कहा- ये कांग्रेस की गिरी सोच,संस्कारहीन राजनीति सबके सामने

Sunday, Oct 25, 2026-09:43 PM (IST)

(रायपुर): पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी पर घृणित और अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय और शर्मनाक है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को उजागर करता है। यब बात छतीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कही है।

साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। जनता इस संस्कारहीन ओछी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। जब-जब कांग्रेस ने ऐसी घृणित भाषा अपनाई, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। इस बार भी वही होगा। जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी, न स्वीकार करेगी और समय आने पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार से इसका करारा जवाब देगी।

राजनीतिक विरोध की आड़ में ऐसी अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का खुला प्रमाण है। खड़गे जी को देश से सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News