PM मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र का वीडियो वायरल! नदी किनारे मिले नींबू, नारियल और सिंदूर
Saturday, Oct 24, 2026-08:20 PM (IST)
डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ जादू टोना करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर के ऊपर नारियल, 9 नींबू और भगवा अबीर समेत संदिग्ध सामग्री दिखाई दे रही है। मामले में फौरन संज्ञान लेते हुए साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
देखें वीडियो
वीडियो मऊ, जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में गोरखपुर और मऊ की सीमा के बीच बहने वाली सरयू (घाघरा) नदी के किनारे का बताया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित तंत्र-मंत्र किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली है। वहीं, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है।

