कॉलेज क्लासरूम में कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरेआम अश्लील हरकतें करते CCTV में कैद
Saturday, Oct 24, 2026-04:04 PM (IST)
रीवा (गोविंद सिंह) : मध्यप्रदेश के मऊगंज स्थित शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय का एक कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में एक कपल क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आ रहा है। यह वीडियो कॉलेज के क्लासरूम का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में सवाल है कि क्या कॉलेज प्रबंधन इस मामले की जांच कराएगा और जिम्मेदारी तय की जाएगी?

कपल के रोमांस भरे कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर अब तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिरकार शिक्षा के मंदिर में आखिर चल क्या रहा है? वहीं शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

सवाल उठ रहे है कि कॉलेज प्रबंधन की जवाबदेही तय होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा? बताया जा रहा है कि पहले भी रील्सबाजी और विवादों को लेकर महाविद्यालय चर्चा में रहा है। अब कथित CCTV वीडियो ने और हलचल बढ़ा दी है।

