Punjab Kesari MP ads

10-11 लोगों को खरीदा, तब बने जिला पंचायत अध्यक्ष! BJP विधायक का वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में हलचल तेज

Tuesday, Oct 27, 2026-01:13 PM (IST)

आष्टा/सीहोर (रायसिंह मालवीय) : आष्टा से वर्तमान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का एक कथित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे खुद जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की अपनी पुरानी कहानी बयां करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं - "10-11 लोगों को खरीदा, तब जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने!

बता दें कि वर्तमान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे, और दूसरी बार में जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। उसके बाद वे आष्टा से विधायक चुने गए।

अब इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इस वीडियो को लेकर विधायक बनने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठा रहा है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो को लेकर विधायक की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News